Sports

ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा कीर्तिमान, एक ओवर में लगाए सात छक्के

मुंबई। महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक ओवर में सात छक्के लगाकर इतिहास रच रच दिया है। ऋतुराज ने ये कारनामा विजय हजारे ट्राफी में यूपी के खिलाफ किया है। पारी के 49 वें ओवर में ऋतुराज ने सात छक्के जड़कर कुल 43 रन बटोरे। गेंदबाज की किस्मत किस्मत इतनी खराब थी कि उसके द्वारा फेंकी गई एक नो गेंद पर भी ऋतुराज ने छक्का जड़ दिया।

उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज गायकवाड़ ने मैच के 49वें ओवर में छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने इस ओवर में उत्तर प्रदेश के गेंदबाज सिवा सिंह के ओवर 6 गेंदों पर 7 छक्के जड़ दिए। इस 7 छक्कों की मदद से उन्होंने यूपी के खिलाफ दोहरा शतक भी ठोक दिया। उन्होंन इस मुकाबले में 159 गेंदों में 220 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े।

यूपी के खिलाफ लगातार सात छक्के जड़ गायकवाड़ ने बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यूपी के खिलाफ अपनी पारी में उन्होंने लिस्ट ए इतिहास की सबसे ज्यादा रन के ओवर की बराबरी कर ली है। गायकवाड़ के पहले ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने साल 2018 में एक ओवर में 43 रन की पारी खेली थी।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH