Top NewsUttar Pradesh

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कानपुर कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर

कानपुर। पिछले कई दिनों से फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने कानपुर कमिश्नर आफिस में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पिछले महीने एक भूमि विवाद में एक महिला को कथित रूप से परेशान करने और उसके घर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था और तब से फरार चल रहे थे।

आपको बता दें कि पुलिस ने 8 नवंबर को सोलंकी और रिजवान पर एक महिला के साथ भूमि विवाद के बाद दंगा और आगजनी करने का मामला दर्ज किया था। महिला ने उन पर उसके घर को जलाने का आरोप लगाया था। यह एफआईआर शहर में डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ की नजीर फातिमा की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। फातिमा का आरोप है कि उसके पास पॉश डिफेंस कॉलोनी में 535 वर्ग गज का एक प्लॉट है, जहां वह 1986 से रह रही थी। विधायक और उसके भाई ने उसकी लगभग 200 वर्ग गज जमीन हड़प ली है। वहीं केस दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम ने सपा विधायक और उनके भाई के घर छापेमारी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा करने के मामले में भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस का दावा है कि इरफान ने नकली नाम से दिल्ली और मुंबई की हवाई यात्रा की. आधार कार्ड में उनकी तस्वीर थी, लेकिन नाम अशरफ अली लिखा हुआ था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH