National

संतोख सिंह चौधरी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- वो कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के बाद राहुल गांधी ने आज के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित कर दी है। राहुल गांधी ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस के चीफ ने कहा कि यात्रा आज के लिए स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस सांसद का रविवार को अंतिम संस्कार होगा। अभी तक राहुल गांधी से बात नहीं हुई है लेकिन हम सभी को लगता है कि अंतिम संस्कार के बाद हम यात्रा शुरू करेंगे। अंतिम संस्कार तक इसे निलंबित कर दिया गया है।

जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH