Sports

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने ठोंका दोहरा शतक, 149 गेंदों पर बनाए 208 रन

हैदराबाद। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा दिया। गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और ईशान किशन ने भी भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। वहीं पाकिस्तान के फखर जमान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल भी वनडे में 200 रनों की पारी खेल चुके हैं।

शुभमन गिल ने 145 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में गिल ने 9 चौके और 19 चौके लगाए। वह भारतीय पारी के आखिरी ओवर में आउट हुए। उनका विकेट हेनरी शिप्ली को मिला। लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया। शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले महीने ही ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे। उस समय उनकी उम्र 24 साल और 145 दिन थी।

गिल ने 23 साल और 132 दिनों की उम्र में ही दोहरा शतक लगा दिया है। इसके साथ ही यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। गिल ने सचिन तेंदुलकर के 186 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। सचिन ने भी हैदराबाद में ही 1999 में यह कारनामा किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH