National

सपा, बसपा, कांग्रेस भ्रष्टाचार के हिमायती : भाजपा

shrikant

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विपक्षी पार्टियों समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा कांग्रेस पर निशाना साधा और उन्हें ‘भ्रष्टाचार व अपराध का हिमायती’ करार दिया। भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने यहां कहा, “बीते 15 वर्षो के दौरान बुआ (मायावती), बबुआ (अखिलेश यादव) तथा युवराज (राहुल गांधी) ने उत्तर प्रदेश को केवल लूटा है। उन्होंने राज्य को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया।”

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कुल 80 में से 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शर्मा ने कहा, “भाजपा प्रदर्शन की राजनीति में विश्वास करती है। उत्तर प्रदेश में बदलव की हवा नहीं, बल्कि सुनामी आई है। यह उन्हें (विपक्ष) उखाड़ फेंकेगी।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में स्पष्ट कर दिया था कि वे गरीबों, दलितों व ‘एक खास समुदाय’ के नाम पर ‘विकास विरोधी राजनीति’ को बहुत ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा का यह पलटवार बसपा प्रमुख मायावती के उस आरोप के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आगामी चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस व सपा के बीच गुप्त समझौता हुआ है। सत्तारूढ़ सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों के बीच मायावाती ने आरोप लगाया कि इस तरह के गठबंधन को भाजपा के इशारे का इंतजार है।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar