National

महाराष्ट्र व औरंगाबाद के दो दिवसीय दौरे पर हैं पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन

औरंगाबाद। संयुक्त राज्य अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और 1993 से 2003 तक अमेरिका की की फर्स्ट लेडी रह चुकी हिलेरी क्लिंटन आज से दो दिनों के महाराष्ट्र के औरंगाबाद दौरे पर हैं।

औरंगाबाद दौरे पर वे वेरूल गुफा और घृष्णेश्वर मंदिर जाएंगी। वे इन दो दिनों में खुलताबाद तहसील में रुकेंगी। उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। हिलेरी क्लिंटन 7 फरवरी को अहमदाबाद से निजी विमान से औरंगाबाद के एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां से वे ध्यान फार्मस, शहाजतपुर जाएंगी। 8 फरवरी को वे घृष्णेश्वर मंदिर और वेरूल गुफा जाएंगी, 9 फरवरी को वे रवाना हो जायेगी।

इस दौरान एयरपोर्ट से शहर तक उन्हें सिटी पुलिस की सुरक्षा रहेगी । ग्रामीण पुलिस दल में 100 से अधिक कर्मचारी और दस से पंद्रह पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं। सड़कों पर, उनके रुकने के ठिकाने पर, वेरूल गुफा और घृष्णेश्वर मंदिर जैसे ठिकानों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आज करेंगी वेरूल गुफा और श्री घृष्णेश्वर मंदिर के दर्शन

हिलेरी क्लिंटन एक फार्म हाउस में दो दिनों के लिए रुकेंगी। बुधवार को वे दिन भर दुनिया भर में मशहूर वेरूल गुफा और श्री घृष्णेश्वर मंदिर जाएंगी। इस वजह से फार्म हाउस और गुफा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बारे में जानकारी राज शिष्टाचार विभाग की उपजिलाधिकारी संगीता चव्हाण ने दी।

जेड प्लस सुरक्षा के घेरे में रहेंगी हिलेरी क्लिंटन

महाराष्ट्र व औरंगाबाद के इस दौरे के दौरान वेरूल इलाके में शहाजतपुर के ध्यान फार्म हाउस में हिलेरी क्लिंटन का आगमन होगा। यहां एक पुलिस निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, 20 पुलिस कर्मचारी, 5 महिला पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात होंगे। गुफा और मंदिर परिसर में करीब 150 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सोमवार को दोपहर से ही इस फार्म हाउस के इलाके में पुलिस बंदोबस्ती टाइट कर दी गई है। यहां से गुजरने वालों को तलाशी और पूछताछ के बाद आने-जाने दिया जा रहा है। हिलेरी क्लिंटन के इर्द गिर्द जेड प्लस सुरक्षा का घेरा बना रहेगा। हिलेरी क्लिंटन की सुरक्षा में कोई कोताही ना रह जाए, इसको लेकर हर अधिकारी और जवान पूरी तरह से सतर्क और सावधान हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH