Business

अडाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार इजाफा:फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज 4% से ज्यादा चढ़ा, सेंसेक्स 300 अंक टूटा

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के शेयरों में 80 फीसदी से अधिक गिरावट आने के बाद अचानक उछाल आने लगा है। मंगलवार को ग्रुप के 10 में से आठ शेयरों में उछाल आई थी जबकि बुधवार को सभी शेयर तेजी के साथ बंद हुए। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर तो दो दिन में 31 फीसदी चढ़ चुका है।

अडानी ग्रुप निवेशकों और लेंडर्स का भरोसा जीतने के लिए अडानी ग्रुप तरह-तरह के उपाय कर रहा है। उसका फोकस अपने क्रेडिट प्रोफाइल सुधारने पर है। सूत्रों के मुताबिक अडानी ग्रुप को सॉवरेन वेल्थ फंड से मिले क्रेडिट लाइन पांच अरब डॉलर तक हो सकता है।

अडानी ग्रुप ने तीन दिन का एक इनवेस्टर रोडशो आयोजित किया था। इसमें पार्टिसिपेंट्स को इस बारे में एक मेमो सर्कुलेट किया गया था। लेकिन मेमो में सॉवरेन वेल्थ फंड की पहचान उजागर नहीं की गई है। अडानी ग्रुप ने भी इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी देने से इन्कार कर दिया।

मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार (2 मार्च) को बिकवाली नजर आ रही है। सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक गिरकर 59,000 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी कमजोरी है। ये करीब 80 अंक गिरकर 17,400 से नीचे आ गया है। आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है। मेटल और ऑटो शेयर भी कमजोर हुए हैं।

सेंसेक्‍स के 30 शेयरों में से के 22 शेयर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। आज के टॉप लूजर्स में टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, मारुति और टेक महिंद्रा है। वहीं बढ़ने वाले शेयरों में LT, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील है। उधर, अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयर कल की ही तरह आज भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

अडाणी एंटरप्राइजेज 4% से ज्यादा चढ़ा

अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज 4% से ज्यादा चढ़ा है। अडाणी पोर्ट में भी 2% से ज्यादा की तेजी है। वहीं अडाणी पावर, ट्रांसमिशन, ग्रीन और विल्मर 5-5% बढ़कर कारोबार कर रहे हैं। अडाणी टोटल गैस और एनडीटीवी भी 4% से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC में आधा फीसदी और अंबुजा में 4% से ज्यादा की तेजी है।

बुधवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार

शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार 1 मार्च को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76% चढ़कर 59,411.08 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 146.95 अंक या 0.85% की तेजी रही। यह 17,450.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH