HealthTop News

कोरोना के नए मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 11,692 केस  

नई दिल्ली। देश में लगातार कई दिनों से कोरोना के नए मामलों में हो रही बढ़ोतरी के बाद आज सात फीसदी की कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 11 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गुरुवार को यह संख्या 12 हजार से अधिक थी। हालांकि, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में शुक्रवार सुबह तक कोरोना के सक्रिय मामले 66170 तक पहुंच गए हैं।

कल हुई थीं सबसे ज्यादा मौतें

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 24 घंटे में 11,692 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना मामले की संख्या 4.48 करोड़ दर्ज की गई। शुक्रवार को 28 मौतें हुईं। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,258 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में सात महीने में सबसे ज्यादा मौतें (40) गुरुवार को हुई थीं। वहीं, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,42,72,256 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH