Entertainment

एक्ट्रेस जिया खान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली बरी

मुंबई। मुंबई में एक विशेष सीबीआई अदालत एक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के मामले में एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने कहा सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी किया जाता है।

जिया खान 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। उनके शव के साथ उनका छह पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके बाद जिया की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। आरोपों के बाद सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था। दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा हुए थे।

नफीसा रिजवी खान उर्फ जिया खान एक ब्रिटिश-अमेरिकी नागरिक थीं। बता दें जिया के एक्ट्रेस के साथ-साथ सिंगर थीं, उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक्टिंग की थी। साथ ही उन्होंने आमिर खान के साथ भी काम किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH