EntertainmentUncategorized

बिपाशा बसु ने बेटी के लिए खरीदी इतनी महंगी कार, वीडियो हो रहा वायरल

मुंबई। बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी देवी को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘देवी की नई सवारी’ बोल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Audi Mumbai West (@audi_mumbaiwest)

अपने परिवार के साथ यादगार सफर और कंफर्ट का लुत्फ उठाने के बीच यह जोड़ा सोमवार को नई ऑडीक्यू7 घर लेकर आया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को शेयर किया। बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर कर शोरूम में कार को रिवील किया और केक काटा। आपको बता दें कि AudiQ7 की कीमत तकरीबन 92 लाख है, जो ऑन रोड 1 करोड़ के ऊपर हो जाती है।

वीडियो में हम देख सकते हैं कि करण सिंह ग्रोवर ने नई कार के आगे नारियल फोड़ा और कार की पूजा की। बिपाशा ने इसे शेयर करते हुए ‘देवी की नई सवारी’ कहा। उन्होंने लिखा, “देवी की नई सवारी। दुर्गा दुर्गा। हमारे लिए इसे इतना खास बनाने के लिए @audi_mumbaiwest को धन्यवाद #audiq7 #devibasushgrover #newcar।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH