City NewsRegional

दिल्ली में डबल मर्डर, 300 मीटर की दूरी पर मिलीं दोनों लाशें

नई दिल्ली। देश के राजधानी दिल्ली की वेलकम इलाके में दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले थे, लेकिन एक दूसरे को जानते थे। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 300 मीटर के अंदर दो लोगों को गोली मारी गई है।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 2 बजे दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि वेलकम थाना इलाके में पीली मिट्टी चौकी के पास एक शख्स को गोली लगी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो वेलकम इलाके के 65 फीट रोड पर पीली मिट्टी के पास एक शख्स को दो गोलियां मारी गईं थीं। मृतक की पहचान सुभाष पार्क के निवासी प्रदीप के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप दिहाड़ी मजदूर था। पुलिस को उसके शव के पास गोली के 2 खाली खोखे मिले हैं।
बबलू पर स्नैचिंग और चोरी के 13 मामले

इसके तुरंत बाद एक अन्य शख्स की पहचान बबलू उर्फ ​​पाटला की हुई, जो जनता मजदूर कॉलोनी का निवासी था। इस शख्स को भी गोलियां मारी गईं थीं। इसकी डेडबॉडी गली नंबर- 6 सुभाष पार्क के पास मिली। बबलू को छाती और पेट के निचले हिस्से में गोलियां मारी गई थीं। पुलिस के मुताबिक, बबलू भजनपुरा इलाके का रहने वाला था और उस पर स्नैचिंग और चोरी के 13 मामले दर्ज हैं। वो भी दिहाड़ी मजदूर के रूप में भी काम करता था। बबलू के शव के पास से भी गोली के दो खाली खोखे मिले। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH