City NewsRegional

कर्नाटक: स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की छात्रा बेहोश होकर गिरी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

चामराजनगर। कर्नाटक के चामराजनगर जिले में स्कूल में राष्ट्रगान गाते समय 10वीं की एक छात्रा बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की की पहचान 15 वर्षीय पेलिसा के रूप में हुई है, जो निर्मला स्कूल की छात्रा थी। पुलिस ने बताया कि सुबह की प्रार्थना के दौरान पेलिसा गिर पड़ी। हालांकि, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पेलिसा अनाथ थी और हॉस्टल में रह रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस ने कहा कि स्कूल के प्रबंधन और उसके दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम में पता चलेगा। आगे की जांच जारी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH