National

दिल्ली के मुख्यंमंत्री अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन आज, सिसोदिया को कर रहे मिस

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को याद किया है। केजरीवाल ने लिखा कि आज वह अपने जन्मदिन पर मनीष सिसोदिया को मिस कर रहे हैं।

दिल्ली के सीएम ने लिखा, “आज मेरा जन्मदिन हे। कई लोग अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! लेकिन मुझे मनीष की याद आती है, वह झूठे मामले में जेल में है, आइए आज हम सब प्रतिज्ञा करें कि हम भारत में जन्म लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे। वही मजबूत भारत की नींव रखेगा। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।”

गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछले कई महीनों से दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह कई बार जमानत की अपील कर चुके हैं ;लेकिन कोर्ट हर बार उनकी जमानत याचिका ख़ारिज कर दे रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH