Regional

बिहार के अररिया में घर में घुसकर पत्रकार को मारी गोली, मौके पर ही मौत

पटना। बिहार के अररिया में शुक्रवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक अररिया के रानीगंज में बेखौफ बदमाशों ने पत्रकार के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से पत्रकार विमल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पत्रकार की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि विमल कुमार के भाई की भी 2019 में हत्या हुई थी। इस केस में वे इकलौते गवाह थे। फिलहाल विमल कुमार की हत्या को इसी एंगल से देखा जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH