Sports

एशिया कप: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल आज खेला जा रहा है। आज के मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने सुपर 4 की भिड़ंत में श्रीलंका को 41 रनों से हराया था। लेकिन वहां बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, ऐसे में इस मैच में भारतीय टीम बल्लेबाजी पर विशेष ध्यान देना चाहेगी। ऐसा ही कुछ श्रीलंका को करना होगा जो भारत के खिलाफ लो स्कोरिंग मुकाबला भी हार गई थी।

भारत की नजरें 8वें एशिया कप खिताब पर होंगी तो श्रीलंका 7वीं बार एशिया की चैंपियन बनना चाहेगी। पिछले साल टी20 एशिया कप श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर जीता था।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH