Entertainment

फेमस साऊथ एक्टर विजय एंटनी की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विजय एंटनी की बेटी मीरा विजय एंटनी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 16 साल की मीरा 12वीं क्लास की छात्रा थी। उनके निधन की खबर साउथ इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब सुबह एक्टर विजय एंटनी अपनी बेटी के रूम में गए, तो वह पंखे से लटकी हुई मिली। फिर आनन-फानन में एक्टर उन्हें लेकर अस्पताल गए। लेकिन तब तक उन्हें मृत घोषित किया जा चुका था। बताया जा रहा है कि एक्टर की बेटी मीरा कुछ दिनों से तनाव में थी। और उसका इलाज चल रहा था। अब उनके यूं चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसी बीच विजय की पत्नी फातिमा का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उन्होंने अपनी बेटी के लिए लिखा था। पोस्ट में फातिमा ने मीरा की एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वो स्कूल ड्रेस में सैश कैरी किए हुए नजर आ रही हैं।

साथ ही उनके इस पोस्ट को पढ़ने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मीरा ने स्कूल में कोई उपलब्धि हासिल की थी, जिसके बाद उनकी मां ने पोस्ट साझा किया था। पोस्ट में फातिमा लिखती हैं ‘मेरी ताकत के पीछे की ताकत, मेरे आंसुओं को सांत्वना, मेरे तनाव का कारण (शरारतीपन में सुपर लोडेड) मेरी थंगकट्टी-चेल्लाकुट्टी। मीरा विजय एंटनी, बधाई हो बेबी’। फातिमा की इस पोस्ट पर विजय के फैंस और यूजर्स अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कर रहे हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH