National

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद की है।

ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी। ईडी शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें संजय सिंह का भी नाम है।

संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई को आप ने राजनीतिक बताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर ईडी, सीबीआई, आय़कर विभाग और पुलिस-सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। कल पत्रकारों के परिसरों पर छापे मारे थे और आज संजय सिंह के परिसर पर। ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई बात नहीं है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH