Entertainment

‘सिंघम अगेन’ से सामने आया रणवीर सिंह का लुक, फैंस दे रहे जमकर रिएक्शन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘सिंघम’ के तीसरे पार्ट सिंघम अगेन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म ‘सिंघम 3’ में सिंबा बनकर नजर आने वाले रणवीर सिंह का लुक सामने आया है। रणवीर सिंह ने फिल्म से अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके बाद रणवीर सिंह के फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस फिल्म ‘सिंघम 3’ में रणवीर सिंह का किस अंदाज में नजर आने वाले हैं।

रणवीर सिंह ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘सिंघम 3’ से अपने किरदार सिंबा के लुक को दिखाया है। रणवीर सिंह ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें आप देख सकते हैं कि वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनमें काफी जोश दिखाई दे रहा है। रणवीर सिंह ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘सबसे नटखट, सबसे निराला। आला रे आला सिंबा आला।’ फिल्म ‘सिंघम 3’ से रणवीर सिंह का लुक देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘स्वागत है मेरे शेर।’ एक फैन ने लिखा है, ‘सिंबा से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।’

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘सिंघम 3’ में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में सिंबा यानी रणवीर सिंह और सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH