Entertainment

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे, फोटोज आईं सामने

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा शादी के बंधन में बंद गए हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग सात फेरे लिए। रणदीप और लिन की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो दोनों मंडप पर कुछ पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में कपल मणिपुरी दुल्हा दुल्हन के रूप में शादी की रस्में करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कपल की मैतेई रीति-रिवाज से शादी हो रही है। इन फोटो में रणदीप व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं लिन को पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में तैयार किया गया है। इससे पहले कपल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई थी, जिसमें दोनों मस्ती करते हए दिखाई दे रहे थे।

लिन मणिपुर की रहने वाली हैं। वो एक मॉडल और एक्टर हैं। लिन भी रणदीप की तरह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और कई सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। लिन ने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद लिन बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जैसे प्रियंका चोपड़ा की ‘मैरी कॉम’ और करीना कपूर की ‘जाने जान’ में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ-साथ लिन लैशराम ज्वेलरी ब्रांड – शामू सना की फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।आपको बता दें रणदीप, लिन को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ने साल 2022 में अपने रिश्ते तो ऑफीशियल किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH