RegionalUttarakhand

उत्तराखंड: चारो धामों में माइनस में पहुंचा तापमान, अभी और गिरेगा पारा

देहरादून। पूरे उत्तराखंड में इस समय भीषण ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अन्य जिलों में पाला पड़ने की आशंका है। पारे में गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

फिलहाल पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। चारों धामों में भी तापमान माइनस में चला गया है। हालत ये हैं कि केदारनाथ में तापमान माइनस 17 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। बद्रीनाथ का भी यही हाल है।

वैकुंठ धाम में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान शून्य से नीचे यानी माइनस में हैं। गंगोत्री का अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 14 डिग्री सेल्सियस है।

नैनीताल में भी ठंड का असर दिखने लगा है। क्रिसमस और नए साल के लिए अभी से लोगों का आना शुरू हो गया है। सारे होटलो में बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। यहां आये सैलानी ठंड का पूरा लुफ्त उठा रहे हैं

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH