City NewsRegional

कर्नाटक : कलबुरगी जिले में दो नाबालिगों ने चाकू की नोक पर किया 10 साल की लड़की से रेप

कलबुरगी। कर्नाटक के कलबुरगी जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो नाबालिग लड़कों ने चाक़ू की नोक पर 10 साल की लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना कलगी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई और पुलिस के अनुसार लड़की अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। उसके माता-पिता काम के लिए मुंबई गए थे।

जब वह स्कूल जा रही थी, तभी 14 और 16 साल की उम्र के दो लड़कों ने उसका पीछा किया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। लड़कों ने लड़की को चाकू से डराया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH