NationalSports

कुश्ती संघ की मान्यता रद्द करने पर विनेश फोगाट पर जताई खुशी, कहा- अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित डब्ल्यूएफआई, भारतीय कुश्ती संघ को अपनी सभी गतिविधियां निलंबित करने का निर्देश दिया है। इस खबर से पहलवानों के बीच खुशी देखी जा रही है, जिन्होंने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती संघ की मान्यता रद्द करने पर खुशी जाहिर की है और कहा कि कुश्ती संघ को राजनीति से दूर रखना चाहिए।

विनेश फोगाट ने कहा कि अब कुश्ती संघ का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाना चाहिए। फोगाट ने इसके पीठे की वजह बताई कि एक महिला ही महिला की परेशानी को समझ सकती है। कोई महिला अध्यक्ष चुनी जाएगी तो लड़कियों के लिए अच्छा होगा। सस्पेंशन से अब उम्मीद की एक किरण जगी है।

बजरंग पूनिया के लिए विनेश फोगाट ने कहा कि बजरंग चाहता तो आंदोलन बीच में छोड़ सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. बजरंग ने हमारा हर कदम पर साथ दिया। फोगाट ने खेल मंत्रालय के इस फैसले को महिला पहलवानों की जीत बताई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH