Entertainment

‘आओगे जब तुम साजना’ गाने वाले मशहूर गायक उस्ताद राशिद खान का निधन

मुंबई। मशहूर गायक और शास्त्रीय संगीत के प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक उस्ताद राशिद खान का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। उस्ताद राशिद ख़ान प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और वह वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.

उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। वे रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक़ रखते थे, और घराने के संस्थापक इनायत हुसैन खान के परपोते थे। उनकी पत्नी का नाम सोमा खान है।उन्होंने अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण अपने नाना उस्ताद निसार हुसैन खान (1909-1993) से प्राप्त किया। वे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे भी थे। बचपन में उन्हें संगीत में बहुत कम रुचि थी। उनके चाचा मुस्तफा खान ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें कुछ समय के लिए मुंबई में प्रशिक्षित किया। हालाँकि, उनका मुख्य प्रारंभिक प्रशिक्षण उनके गृह जनपद बदायूँ में निसार हुसैन खान के साथ हुआ था।

उस्ताद राशिद खान ने ग्यारह साल की उम्र में पहली बार दिल्ली के आईटीसी में संगीत कार्यक्रम में अपना हुनर दिखाया था। 1994 में उन्हें संगीतकार (औपचारिक प्रक्रिया) के रूप में अकादमी में भर्ती किया गया था। उस्ताद राशिद खान को पद्म श्री, बंग भूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अकादमी पुरस्कार (जीआईएमए) ), महा संगीत सम्मान पुरस्कार, मिर्ची म्यूजिक सहित कई पुरस्कार मिले हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH