City NewsRegional

लखनऊ में शख्स ने पत्नी पर 11 सेकेंड में चाकू से किये ताबड़तोड़ 19 वार, घटना सीसीटीवी में कैद

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाक़ू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति ने एक के बाद एक 19 बार चाकू से अपनी पत्नी पर हमला किया।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरोपी का नाम बृजमोहन है। उसने 11 सेकेंड में अपनी पत्नी पर 19 बार चाकू से हमला किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बृजमोहन ने पारिवारिक विवाद की वजह से पत्नी पर हमला किया। ये पूरी घटना ब्यूटी पार्लर के CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने आरोपी बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH