International

ब्रिटेन पाउंड का नया सिक्का जारी करेगा

ब्रिटेन सरकार, पाउंड का नया सिक्काbritish flag
ब्रिटेन सरकार, पाउंड का नया सिक्का
british flag

लंदन| ब्रिटेन सरकार मार्च के अंत में एक पाउंड का नया सिक्का जारी करेगी और मौजूदा सिक्के को अक्टूबर तक बंद कर देगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के राजस्व विभाग की ओर से रविवार को की गई घोषणा में कहा गया कि एक पाउंड का नया 12 पहलुओं वाला सिक्का 28 मार्च से कानूनी हो जाएगा। इस नए सिक्के को वेल्स रॉयल मिंट ढालेगा। पहले दौर में कुल 1.5 अ्रब सिक्के जारी किए जाएंगे।

नए सिक्कों को नकली मुद्राओं से बचने के लिए जारी किया जाएग। पुराने सिक्के पिछले 30 वर्षो से चलन में हैं।

नए पाउंड के सिक्कों के 12 पहलू होंगे। इसका छूकर भी पता लगाया जा सकता है कि यह एक पाउंड का सिक्का है। इसे दो धातुओं से तैयार किया गया है। सिक्के का बाहरी हिस्सा सोने के रंग (निकेल-ब्रास) और अंदरूनी हिस्सा चांदी के रंग (निकेल-प्लेटेड अलॉइ) में ढला है।

=>
=>
loading...