मुख्य समाचार

कांस्टेबल ने सर्वोच्च न्यायालय परिसर में गोली मार खुदकुशी की

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल, सर्वोच्च न्यायालय परिसर, सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशीdelhi police
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल, सर्वोच्च न्यायालय परिसर, सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी
delhi police

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उस समय वह ड्यूटी पर था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंदपाल सिंह (45) पिछले डेढ़ साल से अदालत में प्रतिनियुक्त थे। उन्होंने सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा कि घटना शीर्ष न्यायालय के गेट ‘जी’ के पास घटित हुई।

उत्तर प्रदेश में बागपत के रहने वाले सिंह अपनी परिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान थे। पुलिस को संदेह है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की है। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सिंह की सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होनी थी।

=>
=>
loading...