Regional

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी और मैतेई आतंकवादियों में भीषण गोलीबारी में एक की मौत, चार घायल

नई दिल्ली। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। राज्य के कांकपोकी जिले में शनिवार सुबह संदिग्ध कुकी और मैतेई आतंकवादियों में भीषण गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबिक चार अन्य घायल हुए। घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब हथियारबंद बदमाश सतांग कुकी के पहाड़ी गांव में घुस आए और उन्होंने बंदूकों और बम से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सतांग गांव में अतिरिक्त बलों के पहुंचने के बाद हमलावर पीछे हट गए, जिसके बाद लड़ाई रुक गई।

घायलों को इम्फाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायलों में से एक के चेहरे पर और दूसरे की जांघ पर छर्रे लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के इलाके में पहुंचने के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र समूह पीछे हट गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों में से एक के चेहरे पर बम का छर्रा लगा है जबकि दूसरे की जांघ में चोट लगी है।

इस बीच, मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने कहा कि राज्य में शांति स्थापिक करने के लिए राज्य और केंद्रीय बल दोनों सामंजस्यपूर्ण ढंग से काम कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से निपटने के लिए राज्य और जिला दोनों स्तरों पर समन्वय समितियां बनाई गईं हैं। अमर उजाला से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा, राज्य में शांति स्थापिक करने के लिए हम (राज्य और केंद्रीय बल) लगातार सामंजस्य बनाए हुए हैं। राज्य मुख्यालय और जिला स्तर पर समन्वय समितियों के बीच लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत होती है। ये सभी राज्य में शांति प्रयासों के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। सिंह ने कहा, राज्य में जल्द से जल्द पूरी शांति स्थापिक हो, इसके लिए दोनों समितियां मिलकर काम कर रही हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH