NationalRegional

नीतीश के साथ ये 8 नेता भी लेंगे मंत्रिपद की शपथ, सामने आई लिस्ट

पटना। नीतीश कुमार नवीं बार बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि कुल 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा गया है। आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बीच नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। बिहार में कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना है जिनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग शपथ लेंगे

इनके संभावित नाम नीचे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि इसमें जदयू के तीन और भाजपा के तीन मंत्री होंगे। वहीं एक निर्दलीय और एक जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। संभावित सूची निम्नलिखित है।

नीतीश कुमार
सम्राट चौधरी
विजय सिन्हा
डॉ प्रेम कुमार
विजय कुमार चौधरी
विजेन्द्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
संतोष कुमार सुमन
सुमित कुमार सिंह

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH