Entertainment

69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में विक्रांत मेसी की ’12वीं फेल’ का दबदबा, इन 4 कैटेगरीज में सबको छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ’12वीं फेल’ रिलीज के इतने महीनों बाद भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। जिस किसी ने भी मूवी देखी, सबने स्टोरी लाइन से लेकर डायरेक्शन और प्लॉट तक की तारीफ की।

एक्टर विक्रांत मेसी को लीड रोल में लेते हुए बनी ’12वीं फेल’ का जलवा 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी देखने को मिला। यहां फिल्म ने एक से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स रेड कार्पेट नाइट को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया था। इसकी शुरुआत 27 जनवरी से हुई थी और 28 जनवरी को अलग-अलग कैटेगरीज में पुरस्कार बंटे। इनमें एक्टर विक्रांत मेसी की ’12वीं फेल’ का दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने चार कैटेगरीज में बाजी मारी है।

12वीं फेल को इन श्रेणी में मिला अवॉर्ड

बेस्ट डायरेक्टर

विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

नॉमिनेशन्स

आमिर राय (ओएमजी 2)

एटली (जवान)

करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

सिद्धार्थ आनंद (पठान)

विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट फिल्म

विनर- 12वीं फेल

नॉमिनेशन्स

जवान

12वीं फेल

ओएमजी 2

पठान

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

12वीं फेल

भीड़ फराज

बेस्ट स्क्रीनप्ले

विनर- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

नॉमिनेशन्स

विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

अमित राय (ओएमजी 2)

इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान, सुमित राय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा, सुरेश भंडारू (एनिमल)

श्रीधर राघवन (पठान)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

विनर- विक्रांत मेसी (12वीं फेल)

नॉमिनेशन्स

अभिषेक बच्चन (घूमर)

जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)

मनोज बाजपेयी (जोरम)

पंकज त्रिपाठी (ओएमजी 2)

राजकुमार राव (भीड़)

विक्की कौशल (सैम बहादुर)

विक्रांत मेसी (12वीं फेल)

इन सितारों का भी रहा जलवा

फिल्मेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट एक्टर की ट्रॉफी जीती।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH