International

अफ्रीकी देश सूडान में हथियारबंद बदमाशों ने 52 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में यूएन के 2 शांति सैनिक भी शामिल

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश सूडान में हथियारबंद बदमाशों ने 52 लोगों को गोलियों से भून डाला है। सूडान के अबेई में यह भीषण कत्लेआम हुआ है। मारे गए 52 लोगों में महिलाएं, बच्चे और यूएन के 2 शांति सैनिक भी शामिल हैं।

अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने कहा कि शनिवार शाम को कुछ बंदूकधारियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हालांकि, हमला किस उद्देश्य के लिए किया गया था अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने संदेह जताया कि यह हमला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ हो सकता है।

कोच ने कहा कि इस हिंसा में शामिल हमलावर नुएर जनजाति के थे और हथियारों से लैश थे। उन्होंने बताया कि ये भी हथियारबंद युवा पिछले साल अपने क्षेत्रों में बाढ़ के कारण वार्रप राज्य में चले गए थे। मालूम हो कि इस क्षेत्र में जातीय हिंसा होती रहती है। पड़ोसी वार्रप राज्य के ट्विक डिंका आदिवासी सीमा पर अनीत क्षेत्र को लेकर अबेई के नगोक डिंका के साथ भूमि विवाद में फंसे हुए हैं।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH