National

चंपई सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पांच फरवरी को साबित करेंगे बहुमत

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चंपई सोरेन सरकार पांच फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। नौ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र है। आलमगीर आलम ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। ये राजद कोटे के मंत्री होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले चंपई सोरेन ने शिबू सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद चंपई ने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श हैं, शपथ लेने से पहले हम गुरुजी और माताजी (रूपी सोरेन) से आशीर्वाद लेने आए थे। मैं झारखंड आंदोलन से जुड़ा था और मैं उनका शिष्य हूं। मैं राज्य के लोगों के उत्थान के लिए उनके सिद्धांतों के साथ काम करता हूं। इसलिए, मैं दिशोम गुरु का आशीर्वाद लेने आया हूं।

इससे पहले झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने गुरुवार को झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। वहीं बीजेपी ने भी आज विधायक दल की बैठक बुलाई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH