Sports

विशाखापत्तनम टेस्ट में दोहरा शतक जड़ते ही यशस्वी जायसवाल ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

विशाखापत्तन। विशाखापत्तनम टेस्ट में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ दिया है। जायसवाल ने टीम के किसी सीनियर प्लेयर की तरह पूरी टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली और 209 रनों की शानदार पारी खेली। दोहरा शतक जड़ने के साथ ही जायसवाल ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं।

यशस्वी जायसवाल भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा सलामी ओपनर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 22 साल और 37 दिन में किया है।

भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर विनोद कांबली के नाम है। उन्होंने 1993 में 21 साल और 35 दिन की उम्र में यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ किया था। जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है। वह भारत की ओर से टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले चौथे सबसे युवा प्लेयर बन गए हैं।

भारत के लिए मेडिन 200 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां करुण नायर (3 पारियां) ने ली हैं। हालांकि अब इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम भी जुड़ गया है। यशस्वी ने अपना मेडिन दोहरा शतक 10 पारियों में जड़ा है। उनसे ऊपर चेतेश्वर पुजारा (9 पारियां), सुनील गावस्कर (8 पारियां), मयंक अग्रवाल (8 पारियां) और विनोद कांबली (4 पारियां) हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH