NationalTop News

अंबाला के शंभु बार्डर पर किसान और फोर्स आमने-सामने, छोड़े जा रहे हैं  आंसू गैस के गोले

Farmers Protest

नई दिल्ली। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन का असर दिल्ली की सीमाओं पर दिखना शुरू हो गया है। किसान अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं।

पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर तैनात हो चुके हैं। साल 2021 के प्रदर्शन की तरह ही इस बार भी किसान अपनी मांगों के लिए विरोध पर उतरे हैं। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ड्रोन के जरिए दागे जा रहे हैं आंसू गैस के गोले

हरियाणा पंजाब सीमा पर शंभू के पास किसानों की भीड़ बढ़ाती जा रही है। हरियाणा पुलिस ड्रोन के मध्यम से किसानों पर निगरानी और संख्या का आंकलन कर रही है। बीच-बीच में आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। किसानों पर आंसू गैस के जरिए गोले दागे गए हैं। चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। आंदोलनकारियों ने पथराव भी किया, जिसके बाद जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।

अंबाला के शंभु बार्डर पर जुटे किसान, छोड़े आंसू गैस के गोले

हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच चुके हैं। उन्हें शंभु बार्डर से दूर करने के लिए ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। पुलिस ड्रोन के जरिए किसानों की निगरानी करते हुए उन्हें पीछे करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे।

छह महीनों का राशन लेकर पहुंच रहे किसान

किसानों में दिल्ली कूच को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है। छह महीनों का राशन ट्रैक्टर ट्रालियों में लेकर पहुंच रहे हैं।

शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान और फोर्स आमने-सामने

शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रोटेस्ट जारी है। इस क्रम में किसान और जवान आमने-सामने हैं। पुलिस पर पथराव किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। आंसूगैस के गोलों के कारण किसान एक बार पीछे हटे, लेकिन धुंआ कम होते से किसान तुंरत सामने आ गए। मौके पर अभी हजारों किसान, फतेहगढ़ साहिब से पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर अभी रास्ते में हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH