Top NewsUttar Pradesh

आज स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित कर आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। आधी आबादी की सुरक्षा सम्मान और खासकर स्वावलंबन पर सरकार लगातार जोर दे रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मिशन से स्वावलंबी हो रही महिलाओं को और आगे बढ़ने की दिशा में प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत 14 फरवरी (बुधवार) को उनके साथ संवाद करेंगे। कुछ चुनिंदा महिलाओं को सम्मानित कर समूची आधी आबादी को आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे।

महिलाओं के सम्मान और संवाद से जुड़ा नारी शक्ति वंदन का यह समारोह बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में प्रस्तावित है। इस मौके पर गोरखपुर जिले में दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की विशेष तौर पर चर्चा भी की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार इस मिशन के अंतर्गत गोरखपुर में अब तक कुल 20,847 समूहों का गठन किया जा चुका है। इसमें कुल 3,05,324 समूह सदस्यों को जोड़ा गया है। 14,690 समूहों को रिवाल्विंग फण्ड तथा 9951 समूहों को सीआईएफ सुविधा देकर कुल 131 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। ज

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH