Entertainment

फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई।प्रसिद्ध रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी ने बीती रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। राजिल ने आगे बताया, ‘अंतिम संस्कार को लेकर जल्द अपडेट दिया जाए।’

बता दें कि वह रेडियो/विविध भारती के सबसे जाने-माने अनाउंसर व टॉक शो होस्ट में से एक थे। अमीन सयानी ने अपनी आवाज और कार्यक्रम की प्रस्तुति से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम बिनाका गीतमाला रेडियो सिलोन पर प्रसारित होता था। अमीन सयानी ने 1951 में अपने रेडियो करियर की शुरुआत की थी।

अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने अपना करियर एक अंग्रेजी प्रेजेंटर के रूप में शुरू किया लेकिन आजादी के बाद उन्होंने हिंदी की ओर रुख किया। माना जाता है कि साल 1952 में प्रसारित होने वाले शो ‘गीतमाला’ से अमीन सयानी को प्रसिद्धि मिली थी। चार्ट-टॉपिंग हिट्स वाला यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया का एक बेहतरीन कार्यक्रम साबित हुआ और लंबे समय तक चला।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH