Entertainment

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबे समय से थे बीमार

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। सिंगर ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांसें ली हैं। बताया जा रहा है कि वो लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। सिंगर की बेटी ने उनके निधन की जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, बीमारी के चलते उन्हें बीते दिनों मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अचानक आज दोपहर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। पंकज उधास के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। उधास के निधन से बॉलीवुड, राजनीतिक समेत तमाम बड़ी हस्तियों में दुख का माहौल है।

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH