International

अफ्रीकी देश माली में पुल से नीचे गिरी बेकाबू बस, 31 लोगों की मौत

बामाको। अफ्रीकी देश माली में एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। घटना को लेकर परिवहन मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को हुए भायक हादसे में माली में 31 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

हादसा पश्चिमी शहर केनीबा के पास शाम को लगभग पांच बजे के आसपास हुआ. माली के परिवहन मंत्रालय ने फेसबुक पर एक बयान जारी कर हादसे के बारे में जानकारी दी। जिसमें बताया गया कि हादसे का शिकार हुई बस पड़ोसी देश बुर्किना फासो जा रही थी। तभी रास्ते में पुल से नीचे गिर गई।

बता दें कि माली ही नहीं बल्कि अफ्रीका में इस तरह के सड़क हादसे आमबात है क्योंकि अफ्रीकी महाद्वीप की सड़कों की हालत ठीक नहीं है। टूटी-खूटी और खराब सड़कों पर तेजी से चलते वाहन अक्सर इस तरह के हादसों का शिकार हो जाते हैं। देश की प्रमुख सड़कों और राजमार्गों की भी हालत कुछ इसी तरह की है। हर साल अफ्रीका में ऐसे सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जाती है। संयुक्त राष्ट्र के 2023 के आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया में यातायात से होने वाली मौतों में से लगभग एक चौथाई मौतें अफ्रीका में होती हैं, हालांकि इस महाद्वीप में दुनिया के वाहन बेड़े का बमुश्किल से दो फीसदी हिस्सा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH