Entertainment

मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी गुड न्यूज

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल में ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से खलबली मचा दी हैं। उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही वो मम्मी और रणवीर सिंह पापा बनने वाले हैं। ये पोस्ट देखने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘मुबारक’, वहीं आलिया ने कई सारे दिल वाले इमोजी साझा किए। वहीं श्रेया घोषाल ने कहा कि वह जोड़ी के लिए उत्साहित और खुश हैं। वहीं विक्रांत ने लिखा कि आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दीपिका और रणवीर 2018 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे।

इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ये भी बताया कि उनका बेबी कब आने वाला है, यानी किस महीने में दीपिका पादुकोण बच्चे को जन्म देंगी। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक दोनों सितंबर में पेरेंट्स बनेंगे। फिलहाल दोनों पेरेंटहुड की तैयारी कर रहे हैं। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूते बने हुए हैं और इसी पर लिखा है सितंबर 2024। इस पोस्ट के कैप्शन में नजर न लगने वाला इमोजी भी है।

दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर लगातार फैंस की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘कब से इस वक्त का इंतजार था’। वहीं एक और फैंन ने लिखा, ‘ढेर सारी बधाई’। वहीं इसके अलावा सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। श्रेया घोषाल ने लिखा, ‘ओएमजी! आप दोनों के लिए बहुत उत्साहित, बहुत खुश। बहुत बहुत बधाई।’ हाल में ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने वाली ऋचा चड्ढा ने भी बधाई दी। शहनाज गिल और डिजाइनर फालगुनी ने भी कपल को बधाई दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH