City NewsUttar Pradesh

सुभासपा नेता नंदिनी राजभर की चाकुओं से गोदकर हत्या, दबंगों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महिला नेता नंदिनी राजभर की रविवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई। यह पूरा मामला खलील बात को तबली थाना इलाके कि दीपा बाईपास का है। जहां नदी राजभर अपने कमरे में बुरी तरह जखमी मिली।

उसके गले पर धारदार ब्लेड से हमला किया गया था। नंदनी राजभर पिछले कुछ वर्षों से सुहेलदेव समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता के रूप में कार्य कर रही हैं। सुहेलदेव समाज पार्टी ने उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया था। पड़ोसियों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने दोपहर 3 से 4 बजे के बीच इस हमले को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव घर में ही था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।

उधर नंदिनी राजभर की हत्या को लेकर IG राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा, ”नंदिनी नाम की महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। आगे की जांच चल रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।” जानकारी के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या की है। इधर, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अभी तक घटना की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है, जिसमें नंदनी राजभर ससुराल वाले पक्ष से मुकदमे की पैरवी कर रही थी, जिससे चलते दबंगो ने उन पर चाकुओं से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH