Uttar Pradesh

शिवपाल यादव की मांग- मुलायम सिंह यादव को मिले भारत रत्न

नई दिल्ली। अपने-अपने क्षेत्र में अहम योगदान के लिए लालकृष्ण आडवाणी समेत पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग की है। शिवपाल यादव ने कहा कि नेताजी यानी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को अगर भारत रत्न दिया जाए तो सभी समाजवादी इससे खुश होंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव भी देश के लिए एक रत्न थे।

बता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पांच हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इन सम्मानित हस्तियों में पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव होंगे तो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाएंगी। आडवाणी की सेहत ठीक नहीं है इसलिए उन्हें घर जाकर सम्मान दिया जाएगा। आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं। आडवाणी के अलावा कर्पूरी ठाकुर को भी अवार्ड दिया जा रहा है। वह बिहार में कई सुधारों के लिए जाने जाते हैं।

‘भारत रत्न’ देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्‍यता देने के लिए दिया जाता है। यह सम्मान राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH