National

बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में हुए शामिल, कहा- देश के विकास और तरक्की के लिए काम करूंगा

नई दिल्ली। बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। विजेंदर सिंह आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिसका हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़ी संख्या में सीटों पर राजनीतिक प्रभाव है। विजेंदर सिंह ने भाजपा में शामिल होने पर कहा, “भाजपा में आकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि मैं देश के विकास और तरक्की के लिए काम करूं।

चर्चा थी कि विजेंदर सिंह कांग्रेस के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। विजेंदर सिंह साल 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ चुके हैं। वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से 6 लाख वोटों से हार गए थे।

दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति को राम-राम करने का ऐलान किया। इसके बाद कयास लगाए गए कि विजेंद्र राजनीति से दूरी बना चुके हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के मन बना लिया। विजेंदर सिंह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हुए हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH