City NewsRegional

राजधानी दिल्ली में शख्स ने की पत्नी और बेटी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दी जान

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मृतकों की पहचान अजय (42) उसकी पत्नी टीना (38) और बेटी वर्षा (4) के रूप में हुई है। अजय का बेटा कुशल इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया था और सुबह लौटने पर उसने शव देखे। फिलहाल पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की बताई जा रही है। अजय नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा था। अजय ने किसी बात को लेकर अपनी 38 वर्षीय पत्नी टीना और 4 साल की बेटी वर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या के बाद अजय ने कमरे में फांसी लगाकर खुद सुसाइड कर लिया।

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मां और बच्ची का शव बेड पर खून से सना पड़ा था। दोनों पर चाकू से वार किए गए थे। इस बात की जानकारी पुलिस को उस समय हुई जब सुबह उनका बड़ा बेटा काम से वापिस आया। घर में माता-पिता और बहन की लाशें देख वह चीख पड़ा। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH