NationalTop News

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- वो खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं

जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज जयपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि ‘पीएम मोदी खुद को महान मान कर, देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं’। विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। आज लोकतंत्र खत्म हो गया है।” हमारा देश खतरे में है। हमारे संविधान को बदलने की साजिशें की जा रही हैं।

सोनिया गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग तानाशाही से डटकर मुकाबला करेंगे। आज देश में खाने-पीने से लेकर सभी चीजें महंगी हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए जनता से कई वादे भी किए। उन्होंने कहा कि इंडिया गंठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं उसे पूरा लागू किया जाएगा।

राजस्थान के जयपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकि ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है। आज बेरोजगारी चरम पर है बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने क्या किया?…वादे तो किए लेकिन पूरे नहीं किए. अग्निवीर योजना लाए जिससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं। हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं…किसान सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH