Entertainment

सलमान के घर के बाहर फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप, सीएम शिंदे ने की फोन पर बात

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। फायरिंग सुबह लगभग 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने की। दोनों शूटर बाइक से आए थे और चार राउंड फायरिंग करने के बाद भाग गए। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस फायरिंग के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ बांद्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। वहीं गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सड़क के दोनों तरफ लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि डीसीपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से टेलीफोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया। इस वक्त सलमान खान के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है और जांच जारी है।

सलमान खान संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। इसमें उनके माता-पिता, भाई और उनके रिश्तेदार शामिल हैं। वे उपनगरीय उत्तर-पश्चिम मुंबई के सुरम्य बांद्रा समुद्र तट क्षेत्र में ऐतिहासिक गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट में रहते हैं। राजस्थान में 1998 में काले हिरण के शिकार की घटना के बाद कई सालों से सलीम खान और सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 2022 में अपने घर के पास सुबह की सैर के दौरान सलीम खान को एक नोट मिला था। इसमें लिखा था, “सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्दी आपका मूसे वाला जैसा हाल होगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH