National

राहुल गांधी की तबियत आज भी ठीक नहीं, तमाम चुनावी कार्यक्रम हुए कैंसिल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत आज भी ठीक नहीं है। इसलिए उनके आज के चुनावी कार्यक्रम भी कैंसिल हो गए हैं। कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य खराब होने की वजह से राहुल गांधी ने आज केरल में होने वाली चुनावी रैली नहीं जाएंगे, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी रैली करेंगे। रविवार को भी राहुल गांधी ख़राब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के सतना और झारखंड के रांची में नहीं पहुंच पाए थे।

उनके बीमार होने की जानकारी देते हुए जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था, राहुल गांधी सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है। लेकिन वे अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होंगे।

इधर, राहुल के कार्यक्रम निरस्त होने के बाद भाजपा को तंज कसने का मौका मिल गया। भाजपा नेता हितेश बाजपेयी ने एक्स पर लिखा, राहुल का मध्यप्रदेश से मोह भंग? सतना सभा के लिए आज क्यों किया मना? क्या जीतू के तेल न भराने से नाराज हैं राहुल?

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH