City NewsTop NewsUttar Pradeshलखनऊ

लखनऊ में रिटायर्ड IAS की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, पुलिस को लूट के इरादे से वारदात का शक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेन्द्रनाथ दुबे की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि हत्या लूटपाट की इरादे से की गई है। घटना इंदिरानगर की सेक्टर 25 की है।

वारदात की समय देवेन्द्रनाथ दुबे गोल्फ खेलने गए गए थे। जब वो वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर आने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब कमरे में दाखिल हुए तो सामने का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सामने उनकी पत्नी बेड पर पड़ी हुईं थी। उनके गले में फंदा लगा था। वहीं घर की आलमारियां भी खुली हुईं थीं और उसमें रखा सारा कीमती सामान गायब था।

देवेन्द्रनाथ दुबे रायबरेली के डीएम और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH