Regionalमुख्य समाचार

दिल्ली से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस में बम की सूचना से हड़कंप, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षित लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जा रही अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही विमान को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। अहमदाबाद में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकाला गया और फिर फ्लाइट चेकिंग की जा रही है। विमान में 186 यात्री 1 बच्चा और छह चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

बता दें कि इससे पहले चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH