Entertainment

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में लगी गोली, नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लगी है। दरअसल, गोविंदा अपने मुंबई के जुहू स्थित घर से कोलकाता किसी प्रोग्राम के लिए जा रहे थे। उनकी फ्लाइट सुबह 6 बजे की थी। सुबह जब गोविंदा अपने जुहू वाले घर से निकल कर एयरपोर्ट जाने वाले थे, उससे पहले उन्होंने अपनी लोडेड रिवाल्वर को अलमारी से बाहर निकाली और उसकी सफाई करने लगे। सफाई करते करते उनके हाथ से पिस्टल छूट गई और गलती से मिसफायर हो गया और गीली सीधा उनके पैर में जा लगी|

इसके तुरंत बाद एक्टर गोविंदा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गोविंदा का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया है गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी गई है| उन्हें किसी भी तरह का ख़तरा नहीं हैं|

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने साझा की जानकारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोविंदा तड़के करीब चार बजकर 45 मिनट पर अपने जुहू स्थित घर से निकलने वाले थे तभी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गयी जो उनके पैर में लगी। उन्होंने पुलिस से किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एक्टर को इलाज के लिए नजदीकी क्रिटीकेयर अस्पताल’ ले जाया गया है|

=>
=>
loading...