Top NewsUttar Pradesh

विवादित बयान पर साक्षी महाराज के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा सांसद साक्षी महाराज, विवादित बयान पर मुकदमा दर्ज, चार बीबियों और 40 बच्चों की अवधारणाsakshi-maharaj
भाजपा सांसद साक्षी महाराज, विवादित बयान पर मुकदमा दर्ज, चार बीबियों और 40 बच्चों की अवधारणा
sakshi-maharaj

मेरठ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ उनके विवादित बयान को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने कहा था कि देश में आबादी उन लोगों की वजह से बढ़ रही है जो चार बीबियों और 40 बच्चों की अवधारणा का समर्थन करते हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद के कार्यक्रम को लेकर डीएम से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने  कार्यक्रम का वीडियो उपलब्ध कराने को भी कहा है। वहीं सदर थाने में उनके विवादित बयान को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामले में मेरठ के जिलाधिकारी ने कहा है कि भाजपा सांसद के कार्यक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं। एसएसपी ने कार्यक्रम की वीडियो सुनी जिसमें पाया गया साक्षी महाराज ने 4 पत्नियां और 40 बच्चों संबंधी भाषण दिया है। यह आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसके अलावा इस राजनीतिक कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई।

प्रशासन से केवल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन की अनुमति ली गई थी। एसएसपी के आदेश के आदेश के बाद सदर थाने की पुलिस ने उन्नाव से सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह था साक्षी महाराज का विवादित बयान

गौरतलब है कि साक्षी महाराज ने आबादी विस्फोट के लिए एक समुदाय विशेष को दोषी ठहराया था। मेरठ में एक मंदिर के उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में आबादी उन लोगों की वजह से बढ़ रही है जो चार बीबियों और 40 बच्चों की अवधारणा का समर्थन करते हैं।

=>
=>
loading...