मुख्य समाचारलखनऊ

1008 पुष्पों से हुई 10 महाविद्याओं की आराधना

jkp

लखनऊ। आशीष सेवा यज्ञ न्यास की ओर से नंदना बख्शी का तालाब स्थित इक्यावन शक्तिपीठ मन्दिर में चल रहे 10 महाविद्याओं की स्थापना के चौथे व आखिरी दिन मंगलवार को सर्वप्रथम दस महाविद्याओं काली, तारा, छिन्नमस्ता, षोडशी, त्रिपुरभैरवी, धूमावती, बंगलामुखी, मातंगी, भुवनेश्वरी, कमलात्मिका की विभिन्न प्रकार के 1008 पुष्पों से अर्चना की गई।
पूजा-अर्चना करते हुए पंडित रघुराज दीक्षित ने बताया कि भगवती को सुमन अत्यंत प्रिय है। सुमन पुष्प को कहते है लेकिन सुमन का एक अन्य अर्थ सुन्दर मन है। पूजन के बाद महाआरती और फिर भंडारा शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान मन्दिर परिसर वेद मंत्रों से गुंजायमान रहा।
jkp 2प्रवक्ता अजय अरोड़ा ने बताया कि पूजन कार्यक्रम वृंदावन के योगिराज श्रीराम जीवन दास महाराज के सानिध्य में आचार्यो देवप्रकाश शर्मा, राजेश गौतम, एवं वनारस के पंडित दिवाकर शास्त्री के निर्देशन में हुआ।
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड का पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में रमाकांत श्रीवास्तव एडवोकेट, गोवर्धन मित्तल, संजय अग्रवाल, पुष्पा दीक्षित, वरद तिवारी, तृप्ति तिवारी, विकास जैन, भानू सिंह, मंटू गुप्ता समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar